16 नवंबर 2018 - 06:24
ईरान के अपह्रत 12 में से 5 जवान स्वतंत्र

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि स्वतंत्र हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान स्वस्थ हैं और उन्हें ईरानी सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया गया।

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने घोषणा की है कि जैशुज़्ज़ुल्म नामक आतंकवादी गुट द्वारा ईरान के सीमा सुरक्षा बल के अपह्रत पांच जवानों को तेहरान के हवाले कर दिया गया है।

 समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद फैसल ने गुरूवार की रात को टवीट पर लिखा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बलों की सहायता से आतंकवादी गुट जैशुज़्ज़ुल्म से पांच ईरानी सीमा सुरक्षा बल के जवानों को स्वतंत्र करा लिया गया है।

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि स्वतंत्र हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान स्वस्थ हैं और उन्हें ईरानी सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया गया।

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान के अपहृत दूसरे सीमा सुरक्षा बल के जवानों के लिए ईरानी और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के मध्य संयुक्त प्रयास भी जारी हैं।

ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के कमांडर मोहम्मद अली जाफ़री ने गुरूवार को कहा था कि मीरजावा से अपह्रत पांच ईरानी सीमा सुरक्षा बल के जवान स्वतंत्र हो गये हैं और अपह्रत दूसरे जवानों की रिहाई के लिए प्रयास जारी है।

ज्ञात रहे कि जारी वर्ष के अक्तूबर महीने की 15 तारीख़ को ईरान के दक्षिण पूर्व में स्थित मीरजावा के शून्य सीमा रेखा से ईरानी सीमा सुरक्षा बल के जवानों को अपह्रत कर लिया गया था। इन जवानों को अपह्रत करने के बाद पाकिस्तान ले जाया गया था।